
रतलाम (IV News)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन स्टेपनी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 स्टेपनियां, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी के औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये बताई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

ऐसे हुआ खुलासा
31 मई 2026 को अशोक नगर निवासी अजमल खान ने थाना स्टेशन रोड में शिकायत दर्ज कराई कि जनक अस्पताल के सामने खड़ी उनकी बोलेरो लोडिंग वाहन की स्टेपनी चोरी हो गई है। जांच के दौरान पुलिस को सब्जी मंडी क्षेत्र से भी कई वाहनों की स्टेपनियां चोरी होने की जानकारी मिली।
थाना स्टेशन रोड पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

करमदी रोड से दबोचे आरोपी
1 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने करमदी रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन स्टेपनी चोरी की वारदातें करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने:
7 चोरी की स्टेपनियां
1 हीरो मोटरसाइकिल
चोरी में प्रयुक्त औजार
बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी
संदीप डामर (20), निवासी शंभूपाड़ा, जिला धार
वीरम मकवाना (19), निवासी शंभूपाड़ा, जिला धार
मनीष मईड़ा (22), निवासी शंभूपाड़ा, जिला धार
एक विधि विरुद्ध बालक
फरार आरोपी
अंकित देवड़ा
राजेश चौहान
अर्जुन डामर
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन, एएसआई प्रकाश डावर, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र बघेल, आरक्षक रितेश यादव, ध्रुवसिंह एवं दीपक वसुनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
