रतलाम ( ivnews ) युवा नेता तन्मय त्रिवेदी को जिला भाजपा कार्यसमिति मे सोशल मीडिया विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की है ।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि श्री त्रिवेदी की  नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी, संभाग प्रभारी श्री संयम जैन , सह प्रभारी श्री दिव्यांश जी सुराणा की सहमति से की गई है।

श्री त्रिवेदी का उक्त नियुक्ति पर जिला भाजपा कार्यालय मे जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय एव आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी की उपस्थिति में स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, अनिता कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, महेन्द्र जाट, निर्वतमान जिला संयोजक करन वशिष्ठ , चेतन टांक, संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!