रतलाम ( ivnews ) रेलवे के एक टी टी ई ने शराब के नशे मे बीती रात को अपनी कार से सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद मोके पर जमा हुए लोगो ने जी आर पी को सूचना दी. जीआरपी कार सहित शराब के नशे मे धुत टी टी ई को लेकर जी आर पी चौकी लेकर पहुंची. जहाँ कवरेज के लिए पहुंचे मिडियाकर्मी के साथ शराबी टी टी ई और उसके साथी ने अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. मिडिया कर्मियों ने इसकी शिकायत जी आर पी को की लेकिन जीआर पी चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी तमाशबीन बनकर देखते रहे. काफी देर बाद टी टी ई के साथी ने मिडियाकर्मियों से माफ़ी मांगी तब मामला शांत हुआ.

मामला रविवार की रात का है.डाट की पुल क्षेत्र में रविवार रात एक शराबी रेलवे टीटीई की चार पहिया वाहन ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चला रहा टीटीई पूरी तरह से शराब के नशे में था और उसकी हालत ऐसी थी कि उससे ठीक से खड़ा भी नही होते बन रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। इसके बाद टीटीई को रेलवे जीआरपी चौकी लाया गया। कार हादसे के बाद शराबी टीटीई दिनेश संधु के साथी चौकी पर पहुंचे और यहां भी हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी अभद्रता करने लगे और चौकी पर जमकर बवाल काटा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शराबी टीटीई दिनेश संधु के कुछ साथियों ने पत्रकारों से बहस करते हुए कवरेज में बाधा डालने और मामले को दबाने का प्रयास किया।
 इसी बीच रेलवे पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। पूरे घटनाक्रम के दौरान जीआरपी पुलिस शराबी टीटीई को बचाते नजर आई। जीआरपी पुसिस द्वारा शराब के नशे में बताए जा रहे टीटीई को राहत देने का प्रयास किया गया। मीडियाकर्मियों से अभद्रता की सूचना पर प्रेस क्लब के पत्रकार बड़ी संख्या में जीआरपी चौकी पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली और टीटीई के रवैयो को लेकर खेद व्यक्त करते हुए रेलवे के बड़े अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। हंगामे की सूचना मिलने पर जीआरपी टीआई सोहन पाटीदार भी मौके पर पहुंचे और मामले को गभीरता से लेते हुए जीआरपी चौकी स्टाफ को फटकार लगाई गई। इसके बाद अभद्रता करने वाले टीटीई को मौके पर बुलाया और उससे सार्वजनिक रुप से माफी मंगवाई गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

कवरेज के दौरान अभद्रता की सूचना पत्रकार समीर खान ने रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश गौस्वामी को दी। जिसके बाद मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विजय मीणा, साजिद खान, अजय तिवारी, मोहम्मद हुसैन, नीरज शुक्ला, नवीन टांक, आरिफ कुरैशी, मोंटी पारे, आमीन हुसैन, फिरोज  खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंचे। इसके साथ ही कुछ पत्रकार साथियों ने लगातार फोन पर भी संपर्क बनाए रखा।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!