
रतलाम (ivnews ) अपनी छोटी बेटी के ससुराल मे आपसी विवाद का निपटारा करने अपने बड़े दामाद के साथ जा रही एक महिला पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया. हमले मे महिला के बड़े दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि महिला और उसकी बेटी की ननंद भी हमले मे घायल हुई. जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया. पुलिस ने हमले मे मृत बड़े दामाद के शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया. जहा आज पीएम होगा. पुलिस ने हमले की वजह बेटी के ससुराल मे आपसी विवाद को बताया हैं. पुलिस हमलावरो की तलाश मे जुट गई हैं.
घटनाक्रम गुरुवार रात को शहर के डीडीनगर थाना क्षेत्र मे काला गोरा भेरू मंदिर के पास मानव नगर का है। इंदौर की करालिया माचल निवासी माया पति रामसिंह की बेटी उर्मिला की शादी रतलाम में मानव नगर में रहने वाले विशाल से की है। ससुराल में बेटी को परेशान किया जाता था। इसको लेकर मां मायासिंह अपने बड़े दामाद महेश (34) पिता उदयसिंह राठौर निवासी धराड़ (रतलाम) व अन्य के साथ बेटी की ससुराल रतलाम में विवाद का निपटारा करने आई थी।
गुरुवार रात साढ़े आठ बजे वह बेटी के घर से कुछ ही दूरी पर थे कि कुछ लोगों ने इन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू महेश राठौर को बांई तरफ कमर में लगा। माया व बेटी की ननद ज्योति पति दीपक पंडित भी बीच बचाव करने आई। इस दौरान ज्योति को भी चाकू लगा। माया को भी चोट आई। विवाद की सूचना पर डीडी नगर पुलिस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में रात नो बजे भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात करीब सवा दस बजे महेश राठौर की मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक के शव को पीएम के लिए रात में मेडिकल कॉलेज भेजा। आज शुक्रवार सुबह पीएम होगा। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल मां व ज्योति से घटना की जानकारी ली। मृतक महेश की सास माया ने बताया उनकी बेटी उर्मिला पति विशाल मानव नगर में रहते हैं। ससुराल में बेटी के साथ विवाद किया जाता है। बेटी उर्मिला के साथ ससुराल पक्ष ने विवाद किया था। पुलिस ने विशाल को थाने में बंद कर दिया था। विवाद को लेकर बड़े दामाद महेश व अन्य लोगों के साथ बातचीत करने बेटी उर्मिला के घर जा रही थी, तभी घर से कुछ दूर 15-20 लोगों ने हमला कर दिया। चाकू से वार किए। माया ने आरोप लगाया है कि यह हमला उर्मिला के सास-ससुर ने कराया है। बेटी उर्मिला की ननद ज्योति ने बताया कि वह बीच-बचाव करने गई थी। तब उसे भी किसी ने चाकू मार दिया।नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मुताबिक पारिवारिक आपसी विवाद हुआ है। मृतक के परिजनों की तरफ से आपराधिक केस दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं.