
रतलाम ( ivnews ) पेंशनर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने रतलाम रेल मंडल प्रबंधक से मुलाक़ात कर अनेक मुद्दों पर चर्चा की. इस मोके पर पेंशनर्स एसोसिएशन का
वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी मंडल रेल प्रबंधक़ ने किया।
सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक अश्व़नी कुमार से मुलाकात के दौरान पेंशनरों की समस्याओं से अवगत कराया
पेंशनर संगठन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने बताया की 30 जून से 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले रेल कर्मियों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ देकर पेंशन निर्धारण पर चर्चा की जिस पर मंडल रेल प्रबंधक ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि कार्रवाई जारी है। प्रतिनिधि मंडल ने अविवाहित पुत्री, विधवा पुत्री के पेंशन मामलों में प्रशासन की ओर से कर्मचारी नियुक्त कर उनके आवास पर सभी दस्तावेज चेक कर ले जिससे कि उन्हें भरोसा दिलाया जा सके की प्रकरण पर कार्रवाई हो रही है और कमी जो भी हो उसकी पूर्ति की जा सके इस पर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया।इसके अतिरिक्त पेंशनरों के सेवानिवृत्ति के दिन समस्त भुगतानों में हो रहे विलंब पर भी चर्चा की,अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्धता पर बात हुई।मंडल रेल प्रबंधक ने आश्वस्त किया आपकी सभी समस्याओं पर विचार होगा और यह कहा कि पेंशनर के लिए पेंशन और मेडिक्लेम आवश्यक है और पेंशन से पेंशनर सिक्योर्ड है,
इस पर सभी साथियों ने हर्षध्वनी से स्वागत किया ।इस अवसर पर सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से पुष्पहार से स्वागत किया।संगठन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास वरिष्ठ सलाहकार रामखेलावन कुमायूं, मनोहर पचौरी सहित सदस्य पदाधिकारी देवेंद्र वर्मा , तेनसिंह वर्मा, यू एल जायसवाल,अब्दुलसत्तार,
महेश जायसवाल,अर्पित परदेसी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहायक प्रबंधक महेंद्रसिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।
