रतलाम। (Ivnews ) ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाला एक आरोपी पुसिल के तीन जवानों को चकमा देकर गायब हो गया। जवान उसे कार्यवाही के दौरान जांच के लिए रायपुर ले कर जा रहे थे, जहां बीच से ही बदमाश ट्रेन से कूदकर भाग निकला।
पुलिस ने उसकी तलाश भी की, लेकिन वह उनकी गिरफ्त से दूर निकल गया। इसके बाद पुलिस ने एक ओर प्रकरण दर्ज किया है
. मामले मे तीनो जी आर पी जवानो के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है.

Oplus_131072

जानकारी के अनुसार रतलाम जीआरपी ने 10 फरवरी को आरोपी हर्षिल उर्फ हर्ष दासवानी निवासी उमरिया को रतलाम स्टेशन पर गिरफ्तार किया था। जयपुर बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन में हर्षिल ने अन्य यात्री का मोबाइल चोरी किया था। यात्री ने रतलाम जीआरपी में एफआईआर दर्ज करवाई थी। शिकायत पर पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी और उन्हें जानकारी मिली थी कि हर्षिल रतलाम स्टेशन पर उतर रहा है जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे विशेष रेलवे न्यायालय में पेश किया गया था जहां से 15 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ के दौरान पुलिस ने हर्षिल को बताया कि चोरी किया गया मोबाइल उसने रायपुर में बेचा है। इसपर रतलाम से हेड कांस्टेबल मनोज सिंह, कांस्टेबल होमेंद्र शर्मा और रामनिवास रावत उसे लेकर मंगलवार को रतलाम से उज्जैन और फिर उज्जैन से नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से रायपुर ले जा रही थी। ट्रेन दूसरे दिन नरसिंहपुर जिले के करैली स्टेशन पर पंहुची जहां ट्रेन धीमी होते ही आरोपी हथकड़ी समेत कूदकर भाग निकला। पुलिस जवानों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। जवानों ने गाडरवाड़ा जीआरपी थाने पर सूचना दी। जीआरपी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने पर एक और प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

By V meena

error: Content is protected !!