रतलाम ( ivnews ) अपने कार्यो से हमेशा चर्चा मे वने रहने वाले भारत आदिवासी पार्टी ( बाप ) के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अवैध शराब से भरी एक जीप को पकड़ा. जीप से उतर कर भाग रहे चालक सहित एक अन्य व्यक्ति को विधायक और ग्रामीणों ने ने पीछा करके पकड़ लिया।

पुलिस के आने तक विधायक स्वयं जीप के आगे बैठे रहे.पुलिस ने आने के बाद शराब से भरी जीप को जब्त कर पकडे गए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. विधायक कमलेश्वर के शराब पकड़ने की घटना का वीडियो भी सोशियल मिडिया पर वायरल हो रहा है.
रतलाम जिले के सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडीयार को सूचना मिल रही थीं की उनके विधानसभा क्षेत्र मे अवैध शराब का परिवहन हो रहा है.

इस सूचना पर वह रावटी थाना क्षेत्र में भूतपाड़ा-खेड़ी रोड पर पहुचे. सामने से एक बोलेरो जीप आती दिखाई तो उसे रोका. जीप रुकते हीं उसमे से जीप चालक और एक अन्य व्यक्ति उतर कर भागने लगे. तब विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को पीछा कर पकड़ा.


इसके बाद विधायक ने मौके से ही एसपी अमित कुमार को फोन लगाकर कहा, मैंने अवैध शराब से भरी गाड़ी पकड़ी है। कृपया पुलिस को भेजें। फिर जब तक पुलिस नहीं पहुंची विधायक बोलेरो के आगे बैठे रहे। इस पुरे घटनाक्रम के बाद विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने एक वीडियो बयान जारी किया है. जिसमे उन्होंने बताया की उन्हें विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब के परिवहन की जानकारी मिल रही थी। दो-तीन दिन से रावटी क्षेत्र में इसकी निगरानी की जा रही थी। बुधवार शाम सवा चार बजे सूचना मिली कि अवैध शराब से भरी बोलेरो इलाके में प्रवेश कर रही है। सूचना पर हम यहां पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो को रोका। उसमें सवार लोग भागने लगे तो ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़ा। विधायक ने बताया कि मौके पर ही एसपी अमित कुमार को फोन कर जानकारी दी और कहा कि मैंने अवैध शराब से भरी गाड़ी पकड़ी है। विधायक ने पुलिस को भेजने के लिए एसपी को कहा.


रावटी थाना प्रभारी जयप्रकाश चौहान ने बताया की कार से 16 पेटी शराब पकड़ी है जिसकी कीमत 50 हजार रुपए है, शराब जब्त कर भेरूघाटी निवासी ड्राइवर अरविंद (20) व देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वह यह शराब कहा से लेकर आये थे और कहा लेकर जा रहे थे.

By V meena

You missed

error: Content is protected !!