Oplus_131072

रतलाम ( ivnews ) करीब डेड साल पहले अपहरत की गई एक नाबालिग बालिका को नामली पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

संक्षिप्त विवरण –

फरियादी ग्राम पंचेड निवासी फरयादी दिलीप पिता रतनलाल द्वारा 6 जुलाई 2023 को अपनी नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर रतलाम पुलिस द्वारा 1 फरवरी से मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवयस्क बालक/बालिकाओं एवं गुमइंसान की दस्तयाबी करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली विक्रमसिंह चौहान व टीम द्वारा लगातार अपहृताओं की दस्तयाबी के प्रयास कर धारा 363 भादवि. की अपहृता नाबालिक बालिका उम्र 16 वर्ष को बांसवाड़ा (राजस्थान) से आरोपी संजय चौहान की अभिरक्षा से बरामद किया गया एवं बालिका के कथनों के आधार पर धारा 376(2)एन,376(3) भादवि व 5j(ii)/6,3/4 पाक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी संजय उर्फ सोनु पिता पर्वतसिंह चौहान जाति राजपुत उम्र 27 साल निवासी कालिका माता मोहल्ला बांसवाडा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया हैं। नामली पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत एक सप्ताह में 3 नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता पाई हैं।

सराहनीय भूमिका-

नामली थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, सउनि संतोष अग्निहोत्री, म.प्र.आर.लीना राव, प्र.आर. गोपाल खराड़ी, आर. कुणाल रावत, आर.बहादुरसिंह, शांतिलाल, शिवराम मोर्य, कुलदीप व्यास, संजय खींची, म.आर. सोनिया हिरवे, मंजु ठकराल, अरूणा एवं सायबर सेल आर. मयंक व्यास की सराहनीय भूमिका रही।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!