
रतलाम ( ivnews ) दिल्ली विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न रतलाम मे दो अलग अलग जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उल्लास से मनाया।

भाजपा के जिला कार्यालय से जुलूस के रूप मे कार्यकर्ता निकले और डालु मोदी बाजार चौराहा पहुंचकर जमकर आतिशबाजी की। सबने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां भी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे मनाए गए विजय उत्सव मे जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांण्डेय एवं महापौर प्रहलाद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली चुनाव मे लूट और झूट का खात्मा हो गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे दिल्ली की जनता ने भरोसा कर जो सरकार चुनी है, वह चौतरफा विकास करेगी।

विजय उत्सव के दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी , सह प्रभारी निलेश बाफना, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, सहित भाजपा के जिला , मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

इसके पश्चात् रतलाम विधायक और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के कार्यालय पर दिल्ली की जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया.
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुँह मीठा करा कर अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई।

भाजपा के जश्न में जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडे्य, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, अरूण त्रिपाठी, निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, विनोद यादव, हेमंत राहोरी, राकेश परमार, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, हितेश कामरेड, सुशील सिलावट, जयेश वसावा, संजय कसेरा, विवेक शर्मा, ईश्वर बोराना, सोनू चौहान, सुदीप पटेल, राजेश रांका, राजेश माहेश्वरी, शेरु पठान, नारायण सांखला, विजयसिंह चौहान, मांगीलाल जैन, नंदकिशोर पंवार, प्रो.इमरान, जाकीर हुसैन फक्का, चेतन टांक, कांतिलाल प्रजापत, निलेश जैन, रमेश पांचाल आदि उपस्थित रहे।
