रतलाम ( ivnews ) रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम खंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्य के कारण मंडल की कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

दोहरीकरण हेतु हरकियाखाल से मल्‍हारगढ़ के मध्‍य ब्‍लॉक लिया गया है जिसमें कारण यात्री ट्रेने शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट किया गया है. इनमे उज्जैन चितोड़गड़ के बीच चलने वाली मेमू ट्रैन सहित एक पेसेंजर ट्रैन प्रमुख है.

तत्‍काल प्रभाव से 20 फरवरी, 2025 तक उज्‍जैन से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69231 उज्‍जैन चित्‍तौड़गढ़ मेमू रतलाम स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

तत्‍काल प्रभाव से 20 फरवरी, 2025 तक चित्‍तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69232 चित्‍तौड़गढ़ उज्‍जैन मेमू रतलाम से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

17 फरवरी, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59836 उदयपुर सिटी मंदसौर पैसेंजर नीमच स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच-मंदसौर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

17 फरवरी, 2025 को मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59834 मंदसौर कोटा पैसेंजर नीमच स्‍टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!