
रतलाम ( ivnews ) युवक की हत्या कर लाश कनेरी स्कूल के समीप फेकने के मामले मे फरार पति पत्नी को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों घटना के बाद से फरार थे.
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दीनदयाल नगर थाना क्षैत्र मे 22 जनवरी 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव कनेरी हाई स्कुल परिसर मे बाउण्ड्री वाल के पास मिला था.जांच के दौरान उक्त व्यक्ति कि शिनाख्त भरत पिता मोहन भाभर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जेतपाड़ा थाना बिलपांक जिला रतलाम के रूप मे की गयी.मोके पर मृतक भरत भाभर की मोटर सायकल भी मिली थी। घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना दीनदयालनगर पर धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना, घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों एवं परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था । हत्या का मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू मईड़ा और उसकी पत्नी माया उर्फ दीपिका घटना के बाद से ही फरार हो गए थे।
पुलिस कार्यवाही का विवरण–
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू सहित घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर 7 फरवरी 25 को हत्या के मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू पिता कैलाश मईडा, माया उर्फ दीपिका पति संजय मईडा को गिरफ्तार किया गया। आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी –
1. संजय उर्फ बबलू पिता कैलाश मईडा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कुआझागर
2. माया उर्फ दीपिका पति संजय उर्फ बबलूउम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कुआझागर
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी–
1. सुनिल पिता रामलाल गणावा जाति भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम कोलवाखेडी
2. ईश्वर सिंगाड निवासी आलनिया, रतलाम
3. राहुल निवासी आलनिया, रतलाम
4. दिनेश परमार निवासी जुलवानीया, रतलाम
5. राहुल भाभर निवासी जैतपाड़ा
सराहनीय भूमिका –
डी डी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया, उ नि के एल रजक, आर दीपक सिंह, धीरज,अवधेश प्रताप सिंह, अशोक यादव, बिल्लर सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।
