Oplus_131072

रतलाम ( IVNEWS ) सैलाना क्षेत्र के कुख्यार दो बदमाशो ने ग्राम पंचेड मे एक युवक के घर पहुंचकर उसकी मोटर साईकल तोड़फोड़ दी और धमकी देकर गए की उधारी के रूपये वापस मांगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. पुलिस ने इस मामले मे दोनों कुख्यात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया. है.
पुलिस से मिली. जानकारी के अनुसार ग्राम पंचेड. निवासी दीपक जाट की ग्राम सकरावदा निवासी संदीप जाट से पहले से जान पहचान थीं. दीपक ने. संदीप जाट को कुछ रूपये जान पहचान होने से उधार दिए थे. अपने रूपये वापसी के लिए दीपक ने मोबाइल पर संदीप से बात की थीं. इसी से आक्रोषित होकर संदीप गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे अपने साथी हर्षवर्धन उर्फ़ हर्ष गुर्जर के साथ मोटर साईकल से ग्राम पंचेड पंहुचा. संदीप जाट और हर्ष गुर्जर ने दीपक जाट के साथ. जमकर अश्लील गालिया दी और उसकी घर के बाहर ख़डी मोटर साईकल मे हॉकी से तोड़फोड़ कर दी. संदीप जाट और हर्ष गुर्जर जाते समय दीपक को घमकी देकर गए की अब अगर उधारी के रूपये वापस मांगे तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा. दीपक जाट ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट पुलिस थाने मे दर्ज कराई है. प्रकरण के दोनों आरोपी संदीप और हर्ष. सैलाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश है. In दोनों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक. अपराधिक मामले दर्ज है. जिनमे हत्या, बलात्कार जैसे संगीन मामले भी है. दोनों रासुका के तहत भी जेल जा चुके है. जहा से जमानत पर कुछ दिनों पूर्व. बाहर आये है.

By V meena

error: Content is protected !!