
रतलाम ( IVNEWS ). रतलाम मे अब चोरो की नज़रें बड़े-बड़े शोरूम पर पड़ गई है शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने मारुति और टोयोटा कार के शोरूम को अपना निशाना बनाया। दोनों शोरूम से करीब नो लाख रूपये नगदी ले उड़े. चोरो के शो रूम मे चोरी करने के लिए घुसने की क्वायद सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई. पुलिस अब आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोरो की तलाश मे जुट गई है.
जावरा रोड स्तिथ मारुति कार के शोरूम पटेल मोटर से चोरो ने साढ़े आठ लाख नगद पर हाथ साफ किए. साथ ही पड़ोस मे स्तिथ टोयटा शोरूम से तीस हज़ार नगद राशि चोरी कर ले गए हैं। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोरो का पता लगाने में जुटी हुई है।सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया सहित तीन थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी पहुंचे।
पुलिस ने मौका मुआयना किया. चोर दोनों शोरूम मे पीछे की और से घुसे थे. शोरूम मे लगे सीसीटीवी मे चोर शोरूम मे घूमते हुए. वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए है. पुलिस ने सीसीटीवी लिए है. और चोरो की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
चोरी की इस वारदात मे जावरा रोड स्थित दो कार शोरूम पर हुई है। मारुति के शोरूम पटेल मोटर्स पर चोर पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोर यहां से तिजोरी में रखे करीब 8.5 लाख रुपए चोरी कर ले गए।
पटेल मोटर्स के पास स्थित टोयोटा शोरूम पर भी चोरों ने वारदात का अंजाम दिया। चोर यहां पर आगे के रास्ते से ही अंदर गए। बताया जा रहा है कि चोर यहां दराज में रखे 30 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए।
