रतलाम ( IVNEWS ) स्‍वामित्‍व योजना का मानदेय अधिकांश ग्रामों में पूरा होने के उपरांत भी प्राप्‍त न होने से नाराज पटवारियों ने आज एक ज्ञापन जनपद पंचायत सीइओ को सौपा. ज्ञापन मे चेतावनी दी गई की अगर एक सप्ताह मे मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो जनपद कार्यालय का घेराव किया जाएगा.
रतलाम शहर व ग्रामीण तहसील के पटवारियों के द्वारा जनपद पंचायत रतलाम के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी को स्‍वामित्‍व योजना का मानदेय अधिकांश ग्रामों में पूरा होने के उपरांत भी प्राप्‍त न होने से प्रांतीय पटवारी संध के जिला अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीनारायण पाटीदार के नेतृत्‍व में ज्ञापन दिया।
लक्ष्‍मीनारायण पाटीदार द्वारा बताया गया कि राज्‍य शासन के आदेश, कलेक्‍टर महोदय के आदेश, सीईओ जिला पंचायत के लिखित आदेश के उपरांत भी जनपद पंचायत द्वारा शासन एवं प्रशासन के आदेशों की अवहेलना की जा रही है एवं पटवारियों को अपने ही मानदेय हेतु भटकना पड़ रहा है, ये स्थिति अत्‍यंत ही खेदजनक है। यदि शासन के निर्देशानुसार स्‍वामित्‍व का मानदेय एक सप्‍ताह के भीतर नही होता है तो प्रातीय पटवारी संघ रतलाम के द्वारा जनपद पंचायत रतलाम कार्यालय का घेराव किया जायेगा जिसकी समस्‍त जिम्‍मेदारी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी की होगी। ज्ञातव्‍य है कि जनपद पंचायत रतलाम के 46 गांवों का मानदेय अभी तक शेष है। जिलेभर में अन्‍य जनपदों में भी मानदेय भुगतान में यही स्थिति है।
इस मोके पर वरिष्‍ठ पटवारी संतोष राठौड, ध्रुवलाल निनामा, एम एल कोलवार, जगदीश मुरारी, पूर्णिमा कटारिया, संगीता मकवाना, अनुप्रिया गुप्‍ता रतलाम शहर तहसील अध्‍यक्ष राजेश रावल रतलाम ग्रामीण तहसील अध्‍यक्ष दया गुर्जर सहित दोनों तहसीलों के पटवारी उपस्थित रहे।

By V meena

error: Content is protected !!