रतलाम ( IVNEWS ) मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन श्री अरिहंत कॉलेज आफ प्रोफेशनल एजुकेशन रतलाम तत्वावधान द्वारा किया गया जिले के आठ महाविद्यालय की टीमों के लीग मैच होकर फाइनल में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय रतलाम एवं शासकीय विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम के मध्य खेला गया ।


पहले बल्लेबाजी करते हुए शासकीय कला विज्ञान महा. ने 12 ओवर में 87 रनों का लक्ष्य दिया , जवाब स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय ने मात्र 10 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा, विद्यार्थी परिषद के पूर्व छात्र नेता जयेश राठौर अरिहंत कॉलेज समिति सदस्य अनिल जैन , नीलेश पटेल, एडवोकेट इंडिया प्लेयर राजेश सोनकर रहे ।अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपना उत्कृट प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामना दी।
इस अवसर पर अरिहंत कॉलेज के खेल अधिकारी अजय मालाकार, शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय के खेल अधिकारी रूपेंद्र , वाणिज्य महाविद्यालय संजीव वर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!