
रतलाम ( IVNEWS ) पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है.
थाना बरखेड़ा पुलिस ने 888 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त कर 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया.
घटनाक्रम
रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना बरखेड़ा क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई । 10 दिसम्बर 2024 को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये दीपाखेडा रोड पर रोड किनारे बने सांकेतिक बोर्ड के पास बरखेडा कलां पर नाकाबंदी के दौरान पकडे गये आरोपी मोहनलाल पिता नन्दराम पाटीदार उम्र 64 साल निवासी ग्राम कराडिया थाना बरखेडा कलां के कब्जे से 888 ग्राम अफीम कीमती करीबन 88800 रुपये को जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया.आरोपी के विरुद्ध धारा 8/18 एनडीएनएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान अवैध मादक पदार्थ अफीम के स्रोत के बारे में पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ कुशाल सिंह एवं विनोद पाटीदार से लाना स्वीकार किया। आरोपी कुशाल सिंह एवं विनोद को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियो को न्यायालय प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम-
- मोहनलाल पिता नन्दराम पाटीदार उम्र 64 साल निवासी ग्राम कराडिया थाना बरखेड़ा कलाँ जिला रतलाम
- विनोद पिता गोविन्दराम जाति पाटीदार उम्र 38 साल निवासी ग्राम रणायरा थाना ताल जिला रतलाम
- कुशालसिंह पिता पवनसिंह जाति राजपुत उम्र 74 साल निवासी जमुनिया शंकर थाना बरखेडाकला जिला रतलाम
बरामद/जप्त माल-
1 अवैध मादक पदार्थ 888 ग्राम अफीम व कुल कीमती 88800 रुपये।
सराहनीय योगदान –
बरखेड़ा थाना प्रभारी निरी रेखा चौधरी, उनि राजा तिवारी (प्रभारी सायबर सेल) उनि हरिसिह बड़ेरा, का.वा.सउनि आर.एस.जगावत, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, दिनेश जाट, राहुल जाट, का.वा.प्र.आर. धर्मेन्द्रसिह,आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, राकेश पाटीदार,राजेश पंवार, मृत्युंजयसिह, मुकेश डांगी,दिपक माली , शकील का सराहनीय योगदान रहा है।
