रतलाम / आलोट ivnews

बीस साल पहले कुत्ता काटने के कारण इलाज के दौरान मरी एक महिला को आत्मा को वापस अपने घर लाने के लिए आलोट का एक परिवार उज्जेन जिला चिकित्सालय पहुचा। आलोट के इस परिवार के साथ गए तांत्रिक ने हॉस्पिटल में ही तंत्र मंत्र कर आत्मा को साथ लेकर आलोट आये। आलोट में घर मे पूजा अर्चना की।

आलोट निवासी ढाकूबाई को 20 साल पहले कुत्ते ने काट लिया था। जिसके इलाज के लिए परिजन उसे उज्जैन जिला चिकित्सालय ले गए थे। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। अब कुछ दिन पहले ढाकूबाई के परिवार में एक महिला को अचानक कुछ हुआ। वह कहने लगी कि उसके अंदर ढाकूबाई की आत्मा आई हे ।
इस महिला ने कहा कि ढाकूबाई की आत्मा अभी भी जहां उसकी मौत हुई वही है। उसे लेकर यहां घर पर आओ। महिला के इस दावे के बाद शुक्रवार को आलोट निवासी यह परिवार आलोट से तांत्रिक करणसिंह के साथ उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुचा। यहां उन्होंने अपनी अपनी तंत्र मंत्र क्रिया की। उनकी इस क्रिया का एक वीडियो भी सामने आया है।


जिसमे बुजुर्ग महिला हाथ में लोहे की चेन लेकर किसी महिला की आत्मा को बाहर निकलने के लिए आवाज लगा रही थी। उसके साथ आई कुछ महिलाएं और पुरुष हाथ जोड़ खड़े रहे। बुजुर्ग महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर वहां भीड़ भी लग गई। करीब आधा घंटे तक तंत्र-मंत्र क्रिया चलती रही उसके बाद सभी लोग आलोट लौट गए।
परिवार के लोगो का कहना है कि आत्मा को घर ले जाकर पूजा होगी सिविल अस्पताल में इस नजारे को देखने के लिए भीड़ लग गई थी। तांत्रिक करण सिंह का दावा है कि हमारे परिवार में जिस जगह मौत होती है, उसी जगह पूजा पाठ कर आत्मा को घर ले जाते हैं। शुक्रवार को परिवार वाले कार से उज्जैन पहुंचे थे। यहां पूजा पाठ कर ढाकूबाई की आत्मा को ले जा रहे हैं। अब आलोट लाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ की जाएगी। इस तरह से कर रही थीं तंत्र-मंत्र उज्जैन के जिला अस्पताल में आधा घंटे तक चले तंत्र मंत्र में एक महिला हाथों में जंजीर लेकर अस्पताल के गेट पर पूजन अर्चन करती रही। कुछ देर बाद उसने पानी डालकर जगह को शुद्ध किया। इसके बाद गेट के ही मृतक की आत्मा को साथ ले जाने के लिए आवाज लगाती रही। महिलाओं ने गेट की सीढ़ियों पर पूजा-पाठ के लिए कुछ बनाया भी था। इसके बाद एक ग्रामीण महिलाओं पास पहुंचकर पूजा-पाठ करने लगा। कुछ देर बाद सभी लोग लौट गए

By V meena

error: Content is protected !!