रतलाम, चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 अंतिम चरण में पहुंच गया है। नेहरू स्टेडियम में शनिवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर रहेंगे। मैदान पर चल रहे रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच बारिश भी कम नहीं कर पा रही है। बीती रात मैदान पर मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी आधी रात तक जुटे नजर आए। मुकाबलों के दौरान एक से बढ़कर एक रोमांच से भरपूर मैच देखने को मिले।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!