रतलाम ( IVNEWS ) रेलवे डाउन यार्ड से गुजर रही दो युवातियों पर हमला कर मोबाईल लूट की वारदात को एक बदमाश ने अंजाम दे दिया. बदमाश के हमले से घायल दोनों युवातियों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया.

घटना बुधवार शाम की रेलवे डाउन यार्ड क्षेत्र की है. झाबुआ की रहने वाली दो युवातिया शकुंतला 24 वर्ष और कलावती 23 वर्ष. मंदसौर में कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं और बुधवार को रतलाम किताबें लेने आई थी। युवतियां शाम को भाई के घर से पटरी-पटरी रेलवे स्टेशन जा रही थी,तभी एक युवक द्वारा मोबाइल छीनने की कोशिश की गई।इस दौरान युवक ने शकुंतला पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया,साथ ही सहेली कलावती ने बचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसके भी हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!