रतलाम ( IVNEWS)/ एक महिला के गले से चेन स्नेचिंग करने वाले मोटर साईकल पर सवार दो बदमाशों का पुलिस ने फोटो जारी करते हुए गिरफ्तारी पर बीस हजार का इनाम घोषित किया है.


पुलिस ने 8 नवम्बर को मोहन टॉकीज क्षेत्र मे एक महिला श्रीमती अंगूर बाला पति विनोद कुमार गदिया के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले एक मोटर साईकल पर सवार दो बदमाशों का फोटो जारी किया है. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी पर बीस हजार के इनाम की घोषणा भी की है. इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार सक्रिय है.

By V meena

You missed

error: Content is protected !!