रतलाम अपनी लंबित पड़ी मांगो के समर्थन में डॉक्टरों ने सोमवार से आंदोलन फिर शुरू कर दिया था आज हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में दो घंटे के लिए डॉक्टरो ने काम नहीं किया , अब तीसरे दिन 3 मई से डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

डाक्टरो ने अपने आंदोलन के तहत आज दूसरे दिन दो घण्टे काम बंद रखा।जिससे सुबह 10 बजे से 12 बजे तक की सेवा प्रभावित रही । हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी ओपीडी चालू रही हड़ताली डॉक्टरों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया — हड़ताल के कारण डॉक्टर ड्यूटी पर नही पहुंचे , और आउटडोर में मरीजो की भीड़ लगी रही । मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रवीणसिंह बघेल और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत निनामा ने बताया सरकार डॉक्टरों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। कल 3 मई से डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे


कर्मचारी संघ से जुड़े एएनएम, एमपीडबल्यू सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सामूहिक अवकाश रखा। इनके अवकाश पर होने से टीकाकरण, गर्भवतियों की जांच, आनंद दिवस कार्यक्रम पर भी असर दिखाई दिया। लेकिन कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारी 10 साल से अलग-अलग तरीके से अपनी आवाज उठाते आ रहे हैं। ये 8 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!