रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में अमित शाह जी के कार्यकाल में जो सदस्यता अभियान चलाया था, उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अभियान के दौरान 10 करोड़ सदस्य बने थे और अब एक बार फिर 1 सितम्बर से संगठन पर्व शुरु हो रहा है। सदस्यता अभियान संगठन की जान होता है। पूर्व की सदस्यता 6 वर्ष की थी, इसलिए सबको फिर से सदस्यता लेनी है। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहले ही दिन जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे, तब सदस्य बने और एक लक्ष्य लेकर बूथ स्तर पर अभियान चलाएं। लक्ष्य से ही अभियान में उपलब्धि हासिल होगी।


यह बात एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। रंगोली सभागार में भाजपा दिनदयाल मंडल द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला में श्री काश्यप ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्रीजी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मिस्ड कॉल से अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रदेश में भाजपा ने सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर जो इतिहास रचा है, उसे अब तोड़ नहीं पाऐंगा। कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जैसी ही मेहनत करना होगी और हर बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान को सफल करना है। श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि जितने मत चुनाव में मिले, उसका 70 प्रतिशत सदस्य बनें। दिनदयाल मंडल में 56 बूथों पर करीब 25800 मत मिले हैं तदानुसार 20000 सदस्य बनाना होंगे। भाजपा के लिए यह मंडल महत्वपूर्ण है उन्हें उम्मीद है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से सदस्यता अभियान में दिनदयाल मंडल अग्रणी रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इससे पूर्व सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले का लक्ष्य 3 लाख सदस्य बनाने का है, जो सबके सहयोग से पूर्ण होगा। अभियान के लिए 31 अगस्त को प्रत्येक बूथ पर कार्यशाला होगी। प्रधानमंत्रीजी द्वारा अभियान का शुभारंभ होते ही सभी सदस्य बनने का लक्ष्य रखें। सदस्यता अभियान के प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान निशुल्क है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य हर कार्यकर्ता करेगा। मंडल प्रभारी जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि 6 वर्ष बाद सदस्यता फिर लेनी होती है। उन्हें विश्वास है कि रतलाम जिला इस अभियान में पूरे प्रदेश में अव्वल रहेगा।
आरंभ में मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुषों एवं भारता माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना, मंडल सदस्यता टोली के नितीन तिवारी मंचासीन रहे। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया, आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री कमल सिलावट द्वारा किया गया।

By V meena

error: Content is protected !!