रतलाम,।
  भारतीय जनता पार्टी का ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान 09 अगस्त से चलेगा। रतलाम में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप दोपहर 03ः30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति में तिरंगा वितरण कर इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गण इस मौके पर उपस्थित रहेगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान से देशवासियों में उमंग एवं उल्लास का वातावरण बनने का जिक्र किया है। स्वाधीनता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा ने घर-घर में देश प्रेम का भाव जगाने के उद्देश्य से तिरंगा अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता ‘‘हर घर तिरंगा’’ फहराएंगे। रतलाम में अभियान शुभारंभ के पश्चात् अन्य आयोजन भी होंगे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!