रतलाम / एक बार फिर तीसरी आँख (सीसीटीवी ) की मदद से आलोट पुलिस को चोरो को पकड़ने मे सफलता मिली. आलोट पुलिस ने पांच दिन पूर्व चोरी हुई थ्रेशर मशीन सहित चोर गिरोह को पकड़ा है.

घटना का संक्षिप्त विवरण –

आलोट तहसील के ग्राम ताजली निवासी पर फरियादी प्रहलाद सिंह पिता जुवान सिंह राजपुत उम्र 31 साल ने 1 अगस्त 2024 द्वारा अपने खेत पर रखी एक थ्रेशर मशीन किमती 2 लाख को दिनांक 30/31 जुलाई की दरमियानी रात्री मे अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चुराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस पर चोरी का अपराध कायम किया जाकर चोरी गई थ्रेशर मशीन व अज्ञात चोरी की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे टीम का गठन किया गया. आलोट पुलिस द्वारा लगातार घटना स्थल के आसपास व रुट के सीसीटीवी कैमरो को चेक कर सायबर की मदद व मुखबीर से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बरखेडा कला से आरोपी तुफान पिता पुरालाल मालवीय जाति बलाई उम्र 35 साल निवासी बरखेडा कला व कालुराम पिता पुरालाल मालवीय जाति बलाई उम्र 50 साल निवासी बरखेडा कला द्वारा अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर उक्त श्रेशर मशीन को चोरी करना व चोरी की गई थ्रेशर मशीन को ट्रैक्टर से फांदकर जावरा होते हुये कचनारा मे कबाडी आरिफ को बेचना बताया। जिस पर आरोपी तुफान से घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर व आरोपी कालुराम से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की गई व आरोपी आरीफ पिता रफीकउद्दीन कुरैशी मुसलमान उप्न 35 साल निवासी कचनारा थाना दलोदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर चोरी की खरीदी हुई प्रेशर मशीन को बरामद किया गया। आरोपियो का पीआर प्राप्त किया जाकर अन्य चोरियो के बारे मे पुछताछ की जा रही है।

आरोपियो के नाम-

  1. तुफान पिता पुरालाल मालवीय जाति बलाई उम्र 35 साल निवासी बरखेडा कला (गिरफ्तार)
  2. कालुराम पिता पुरालाल मालवीय जाति बलाई उम्र 50 साल निवासी बरखेडा कला (गिरफ्तार)

3.आरीफ पिता रफीकउद्दीन कुरैशी मुसलमान उम्र 35 साल निवासी कचनारा थाना दलोदा जिला मंदसौर (गिरफ्तार)

फरार आरोपी —-

रामलाल बलाई निवासी रामपुरा जिला झालावाड

बरामद/जप्त माल-

  1. एक काले रंग की थ्रेशर मशीन किमती 2 लाख रुपये
  2. घटना में प्रयुक्त नीले रंग का पावरट्रेक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 43 एसी 3978 किमती 5 लाख रुपये
  3. . घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्टार स्पोर्ट मोटर सायकल क्रमांक एमपी 13 एमडी 0684 किमती 50 हजार रुपये

सराहनीय भूमिका-
चोरी की प्रेशर मशीन की बरामदगी एवं आरोपियो को गिरफ्तार करने मे निरीक्षक संतोष चौरसिया, उनि प्रमोद राठौर, सउनि विष्णुलाल लोहार, राहुल कौशिक, प्रआर कमलेश भण्डारी, मो. युसुफ मंसुरी, अमित भावसार, आर अभिनन्दन जगावत, अंकित काला, राजेश चौधरी, आदिल खान, रोनक पोरवाल, बाबुलाल, दीपक पाटीदार, आर चालक धर्मेन्द्र सिंह, कमल सिंह, सुनिल चुनारा, सायबर टीम उनि अमित शर्मा, आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!