जावरा। मोदी सरकार के कारण आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के सकारात्मक ओर दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आज हम कोविड-19 जैसी जानलेवा बीमारी से बच पाए। क्योंकि काफी कम समय में वैक्सीन देकर लोगों की जान सरकार द्वारा बचाई गई। इतना ही नहीं लॉकडाउन के वक्त मोदी सरकार ने गरीबों को अतिरिक्त मुफ्त में चावल व गेहूं उपलब्ध कराया। दूसरे देश की हालत किसी से छुपी नहीं है। ऐसे समय में भी भारत आज मजबूती से आगे बढ़ रहा है। लोगों से किये वादें को सरकार ने पूरा किया है। फिर चाहे वो कश्मीर से 370 हटाना या फिर राम मंदिर का निर्माण कराना हो।

कोरोना महामारी में जनता के बीच जाकर हर जरूरत को पूरा किया जावरा में 2 आक्सीजन प्लांट की व्यवस्था हो या पिपलौदा में आक्सीजन बेड। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आने वाली हर कमियों को पूरा करने का प्रयास किया है उक्त बात जावरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार डॉ.राजेंद्र पांडेय ने जावरा नगर के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क के दौरान शहरवासियों से कही साथ ही सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं भी दी।

भाजपा विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन, रजत सोनी ने बताया कि को डॉ. पाण्डेय ने सोमवार को श्री मठ मंदिर नया मालीपुरा, भारत कालोनी, रपट रोड, बड़ा मालीपुरा, छोटा मालीपुरा, भंड भुजा चोक, पुल बाजार, गुंन्नाचोक, हाथी खाना, नरसिंह पूरा, बड़ी होली, शीतला माता, रारोतिया गली, महिदपुर गेट, हिन्दू छिपा पुरा, सागर मोती परिसर, रावण दरवाजा, जबरन कालोनी, काशीराम कालोनी, सुगन श्री परिसर, मोहन परिसर, रत्नराज परिसर, शुभ लाभ, राजेन्द्र विहार, खाचरोद नाका, मंडी रोड, पहाड़िया रोड, अरिहंत कॉलोनी, हॉस्पिटल रोड, इकबाल गंज, यादव मोहल्ला, जवाहर नगर, इंद्रा कालोनी, चौपाटी रोड, गांधी कालोनी, शास्त्री कालोनी, पिपलौदा रोड, श्री नगर कालोनी, प्रताप नगर, नित्यानंद धाम, पटेल नगर, राठौर कालोनी, नाहटा कालोंनी, राजीव कालोनी, बटालियन क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान शहर वासियों में भारी उत्साह दिखा व विभिन्न स्थानों पर डॉ.पांडेय का ऐतिहासिक स्वागत कर फलों से तोला गया। डॉ.पाण्डेय को युवाओं के साथ साथ वरिष्ठजनो का समर्थन भी मिल रहा है।जनसंपर्क के दौरान भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!