
रतलाम ivnews विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब शिवराज सिंह चौहान पर सीधे वार कर रहीं है। आलोट पहुंचे कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सभा में अपना लगभग पूरा भाषण शिवराज सिंह चौहान को निशाना बनाते हुए दिया। उन्होंने कहा की शिवराज झूठ की मशीन है।शिवराज ने प्रदेश को दिया घोटाला, भ्रष्ट्राचार, और घर घर शराब ओर अब शिवराज का मुंबई जाने का समय आ गया है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आलोट में कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चावला के समर्थन में बस स्टेंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा की कितनी बड़ी संख्या में यहां नौजवान है यह सबसे बड़ी चुनौती हमारे लिए है नौजवान बेरोजगार घूम रहा है मध्य प्रदेश में एक करोड़ नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं इनका ही भविष्य अंधकार में है तो मध्य प्रदेश का भविष्य कैसा होगा। उन्होंने कहा शिवराज सिंह जी कहते हैं मैं 1 लाख लोगों को रोजगार दूंगा मैं शिवराज जी झूठ बोलना बंद कीजिए।

उन्होंने कहा की मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता मध्य प्रदेश में बेरोजगार नौजवानों को लेकर रहेगी आज मध्य प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं क्या यह मध्य प्रदेश है या चौपट प्रदेश है सभी चीज चौपट है यहां स्वास्थ्य शिक्षा सभी चीज चौपट है यहां बेरोजगारों की उम्मीद चौपट है यह चौपट प्रदेश है भ्रष्टाचार के बारे में मैं क्या कहूं भ्रष्टाचार प्रदेश घोटाला प्रदेश आप सब यहां आए हैं आप सब भ्रष्टाचार के गवाह है या भ्रष्टाचार के शिकार हैं।

उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश में मैं सभी जिलों से आ रहा हूं लोग कहते हैं 50 एकड़ जमीन है तो भी पैसे दो और बीपीएल में अपना नाम लिखा लो यह भ्रष्टाचार का हाल है ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार है इन नौजवानों को भविष्य कैसे बनेगा मध्य प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार से होगी क्या मध्यप्रदेश की पहचान घोटाल से होगी।मैं तो पूछता हूं शिवराज सिंह जी आपने दिया क्या अपने महंगे दी कोविडे कॉल मत भूलिएगा आपने कितना को मृत्यु दी। शिवराज जी आपने भ्रष्टाचार दिया शिवराज जी आपने किसानों को अन्याय दिया।शिवराज सिंह ने घर-घर में शराब दी है।

उन्होंने कहा की शिवराज सिंह जी को पहचान लीजिए यह झूठ की मशीन है जो पिछले 6 महीना से यह झूठ की मशीन डबल स्पीड में चल रही है घोषणाओं की झड़ी लगी हुई है।शिवराज सिंह जी आज जो किसान खाद के लिए भटक रहा है उनकी आवाज नहीं सुनते हैं आपकी आंख नहीं चलती है आपके कान नहीं चलते है लेकिन आपका मुंह बहुत चलता है और मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर होता है। मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर किसान का कर्ज माफ किया जाएगा और बिजली 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट हाफ दी जाएगी।
मध्य प्रदेश का हाल मध्य प्रदेश का विकास आपके सामने है मध्य प्रदेश में केवल कमीशन का विकास हुआ है घोटालों का विकास हुआ है।अब उनको 18 साल बाद माता और बहनों की याद आई है 5 महीने पहले।चुनाव के समय माताएं बहने लाडली बन गई है। क्या पहले आप लाडली नहीं थी। यह सोचते हैं की माता और बहनों को गुमराह कर लेंगे मैं अपनी माता और बहनों को कहना चाहता हूं अभी 40 दिन में आपको ₹1500 महीना मिलना शुरू हो जाएगा और गैस सिलेंडर ₹500 में मिलेगा और शिवराज सिंह जी झूठ की मशीन 4 महीने से कह रहे हैं यह झूठ बोलना बंद नहीं करते हैं झूठ बोले बिना इनका खाना हजम नहीं होता है अब मध्य प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि इनको विदा करेंगे।
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा की शिवराज सिंह जी आपका पुलिस पैसा और प्रशासन जिससे अपने राज किया है उसका अब अंत होने जा रहा है शिवराज सिंह जी बहुत अच्छे कलाकार हैं वह बेरोजगार नहीं रहेंगे हम उनको मुंबई भेजेंगे ऐक्टिंग करेंगे और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।शिवराज सिंह जी का मुंबई का समय आ गया है।