रतलाम जिले के ग्राम पंचेड में एक युवक की सरेराह चाकू ओर तलवार से कुछ युवकों ने हत्या कर दी। हत्या की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। लाश को पीएम के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मृतक युवकं के समाज के लोगों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी। समाज के लोगों ने कहा की जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके मकान नही तोड़े जायेंगे तब तक वह शव को नही दफनायेंगे। आधी रात तक मृतक युवक के समाज के लोग नामली पुलिस थाने पर डटे हुए थे।

हत्या की यह वारदात शाम करीब सात बजे उस समय हुई जब ग्राम पंचेड में 23 वर्षीय युवक आबिद मंसूरी पुत्र सुलतान मंसूरी अपनी पत्नी का लाडली लक्ष्मी योजना का फार्म भरने के लिए चौराहे के पास स्थित आनलाइन सेंटर पर जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उस पर अनेक वार किए। उसकी मौक पर ही मौत हो गई। आबिद का निकाह तीन माह पूर्व ही हुआ था।


खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और गांव की दुकानें व बाजार बंद हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तनावपूर्ण स्थित को देखते हुए आसपास से भी पुलिस बल बुलवाया गया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका भी गांव पहुंच गए थे। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया है।

उसकी हत्या क्यों व किन लोगों ने की, यह अभी पता नही चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर मृतक की हत्या के बाद उसके समाज के लोगों ने आक्रोश छा गया। पंचेड सहित नामली, भदवासा, धोसवास,सैलाना से बड़ी संख्या में समाज के लोग नामली थाने पहुंचे। समाज के लोगो की मांग थी की आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाकर तोड़े जाए। जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती और उनके मकान नही तोड़े जाते तब तक वह शव को दफनाएगे नही। मृतक के समाज के लोग बड़ी संख्या में आधी रात तक नामली पुलिस थाने के बाहर जमा थे। जिन्हे पुलिस के अधिकारी बात कर समझाने का प्रयास करते रहे।

By V meena

error: Content is protected !!