
रतलाम ivnews
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो के दो नेताओं के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई। एक नेता भाजयुमो का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है तो दूसरा जिला उपाध्यक्ष है। भाजयुमो के नेताओं के बीच हुए इस विवाद के बाद जिला भाजपा ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में जवाब नही देने पर 6 साल के लिए पार्टी से बाहर करने की बात कही है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला उपाध्यक्ष के बीच हुए विवाद हाथापाई का एक वीडियो भी सोशियल मिडिया पर वायरल हो रहा है।
रतलाम ग्रामीण के निवासी यह दोनो नेता है। राकेश पाटीदार और शुभम गुर्जर। दोनो नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद। रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना की स्थिति बड़ी विचित्र हो गई है। वह फिलहाल चुप्पी साधे हुए है।
पूरा घटनाक्रम रतलाम ग्रामीण के ग्राम कमेड में कल घटित हुआ। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा इस गांव से निकलने के बाद भाजपा के चंदशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार किसी विषय पर आपस में चर्चा कर रहे थे।उनकी चर्चा समाप्त होने के कुछ देर पहले उनके बीच में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर पहुंचे। तब भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार ने कहा की हमारी चर्चा समाप्त हो गई है। इसी बात को लेकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर ने कुछ कहा। इसी लेकर भाजयुमो के दोनो नेताओं के बीच तीखी तू तू में में हुई l इसी बीच शुभम गुर्जर के साथ आए कुछ युवा भी आ गए फिर हाथा पाई हो गई। दोनो के बीच हुई हाथापाई में बीच बचाव चंदशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर और धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया ने कर दोनो को अलग अलग किया। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में सार्वजनिक रूप से भाजयुमो के पदाधिकारियों के बीच हुए इस विवाद और हाथा पाई की घटना को जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने बड़ी गंभीरता से लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर को कारण बताओं नोटिस जारी किया।जिसका जवाब 7 दिन में देने का समय दिया गया है।

नोटिस में कहा गया की दिनांक 9 सितंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी किन जन आशीर्वाद यात्रा में रतलाम ग्रामीण के ग्राम ग्राम कमेड में प्रदेश भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया। पार्टी के अन्य पदाधिकारी के सामने आपका यह व्यवहार अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्यवाही कर आपको पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाए। इस अशोभनीय व्यवहार के लिए आपको भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम की ओर से कारण बताओ नोटिस। दिया जाता है। नोटिस प्राप्ति के 7 दिवस के अंदर आप अपना। जवाब प्रस्तुत करे। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार आपके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
जिला भाजपा के द्वारा इस तरह से तत्काल नोटिस देने से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लेकिन फिलहाल वह अभी चुप्पी साधे हुए है।
उलझन में विधायक
इस मामले मेंIV NEWS ने जब मोबाइल फोन पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना से चर्चा करनी चाही तो उन्होंने दबी जुबान से कहा ग्रामीण क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के बाद ,दोनो (शुभम् और राकेश) के बीच किसी बात को लेकर विवाद तो हुआ था। दोनो ही पार्टी के कार्यकर्ता है। पार्टी जिलाध्यक्ष द्वारा नोटिस दिए जाने पर पूछा तो विधायक दिलिप मकवाना ने कहा यह पार्टी का काम है, उन्ही से पूछो मैं तो अभी इंदौर जा रहा हूं।
चर्चा और चिंता तो इस की भी हैं
विवाद के बाद एक चर्चा और कानो तक पहुंची है, वह यह बताते हैं कि रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में पाटीदार समाज के करीब 40 हजार वोटर है, वहीं गुर्जर समाज के करीब 5 हजार वोटर है, इस विवाद के बाद विधायक किसे खुश रखे, किसे नाराज रखे नहीं तो दोनो को कैसे मनाया जाएगा। क्योंकि दोनो समाजो के वोटर्स निर्णायक की भूमिका निभाते है जिसकी चिंता ग्रामीण विधायक को होना लाज़मी ही है।