रतलाम एक पखवाड़े पूर्व एक नाबालिक बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आज बागरी समाज मानसून की बारिश के बीच सड़क पर उतर आया। समाज के लोगो ने बालिका को न्याय दिलाने के लिए कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन कर फोरलेन पर चक्काजाम किया।

लगभग दो घण्टे तक चले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। प्रशासन के जल्द कार्यवाही के आश्वाशन पर प्रदर्शन और चक्काजाम समाप्त किया।
उल्लेखीय है कि ग्राम बड़ोदिया में एक पखवाड़े पूर्व घर के बाहर सो रही एक नाबालिग बालिका को गाव का ही एक युवक राजेंदसिंह उठा ले गया और खेत मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। नामली पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजेंदसिंह को गिरफ्तार कर जेल पहुचा दिया।

प्रशासन ने आरोपी के खेत पर बना कच्चा मकान भी तोड़ा था। लेकिन बालिका के समाज के लोग इस कार्यवाही से संतुष्ट नही थे। समाज के लोगो ने उस समय कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी देने ओर बालिका के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की थी। लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होने पर आज बालिका के समाज के लोगो ने आज आंदोलन किया। आंदोलन में शामिल होने समाज के लोग पूरे प्रदेश से आये थे। समाज के लोगो ने पहले रैली निकाली। समाज की रैली निकल रहिबथि तभी बारिश शुरू हो गई।रैली में शामिल लोग भीगते हुए कलेक्टोरेट पहुचे।

यहां समाज के लोगो ने कलेक्टोरेट के सामने ही फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश पर फोरलेन से हटकर कलेक्टोरेट में पहुचे। अपनी मांग के समर्थन में कलेक्टोरेट में जमकर नारेबाजी की। प्रशासन द्वारा काफी देर कोई आश्वाशन नही दिए जाने पर समाज के लोगो ने कलकेटोरेट के बाहर जमा होकर चक्काजाम कर दिया।

अधिकारियों ने समझाया लेकिन नही माने ओर सालाखेड़ी पहुचकर फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घण्टे तक चक्काजाम रहा। जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन द्वारा दो तीन दिन में उनकी मांग पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

You missed

error: Content is protected !!