रतलाम बार में पसंदीदा गाना ना सुनने को मिला तो एक बदमाश ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर एक कर्मचारी के सीने में चाकू घोंप दिया। बदमाश मौके से भाग गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

यह घटना है रतलाम के बायपास स्तिथ फाइव एलिमेंट्स बार की। इस बार मे कल रात 9 बजे खेतलपुर निवासी बदमाश सौरभ बरगुण्डा अपने साथियों के साथ पहुचा था।यह बदमाश सौरभ ने बार के गायक से मनपसंद गाना सुनने की फरमाइश की। गायक को कुछ देरी हुई तो बदमाश सौरभ विवाद कर हंगामा करने लगा। इसका बार के कर्मचारियों ने विरोध कर उसे समझाया ओर से बार से बाहर निकाल दिया।

बदमाश सौरभ वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने कुछ और साथियो के साथ बार पर पहुचा। उसने बार के काउंटर पर तोड़फोड़ कर दी। एक कर्मचारी शैलेंद्रसिंह ने उसे रोका तो बदमाश सौरभ ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। कर्मचारी शेलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशनरोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला बल के साथ मौके पर पहुचे। स्टेशन रोड पुलिस ने बदमाश सौरभ बरगुंडा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल बदमाश फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!