
रतलाम ( ivnews ) स्वास्थ्य विभाग मे अटैचमेंट खत्म करने के आयुक्त के आदेश का पालन करवाने मे रतलाम स्वास्थ्य विभाग विफल रहा है। आयुक्त के आदेश का पालन करवाने मे भेदभाव रवैया अपनाया जा रहा है। रतलाम जिले के कुछ ब्लाको मे आयुक्त के आदेश के बाद भी कर्मचारीयो के संलग्नीकरण समाप्त कर उन्हे उनकी मुल पदस्थापना पर पदस्थ कर दिया गया है। लेकिन नामली ब्लाक मे आज भी कुछ चेहते कर्मचारीयो का संलग्नीकरण समाप्त नही किया गया है। यही नही कागजो पर संलग्नीकरण समाप्त करने के की प्रक्रिया कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन हकीकत ठीक इसके उलट है।
सुत्रो की माने तो स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त ने करीब 1 माह पुर्व प्रदेश मे विभाग के अंदर सारे संलग्नीकरण समाप्त कर कर्मचारीयो की उनकी मुल पदस्थापना स्थल पर पदस्थ करने के आदेश दिये गए थे। जिसमे रतलाम जिले के अधिकांश ब्लाको मे संलग्नीकरण समाप्त कर दिए गए थे। लेकिन नामली ब्लॉक मे आज तक पुर्ण रूप से आयुक्त के आदेश का पालन नही हो पाया है । इस संबंध मे जिला स्वास्थ अधिकारी किरण वादवा को अवगत कराया गया तो एक बार उन्होंने कहा की नही ऐसा नही हो सकता सारे संलग्नीकरण समाप्त हो चुके हैै। लेकिन जब उन्हे बताया गया की नामली ब्लाक मे इसका पूर्ण रूपेण पालन नही हुआ है तो उन्होंने कहा की वै इस मामले को दिखवा लेती है।
सुत्रो की माने तो नामली ब्लॉक मे तीन स्टाफ नर्स के संलग्नीकरण समाप्त नही किए है। अब देखना है की जिला स्वास्थ अधिकारी आयुक्त के आदेश का पुर्ण रूपेण पालन करवा पाती है या फिर सीएमएचओ पर बीएमओ भारी होकर आयुक्त के आदेश की धज्जियां उड़ाते रहेंगे ?
