रतलाम,
( ivnews ) । भोपाल जिले के प्रभारी एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने आज विद्योदय वर्धिनी राजधानी चातुर्मास में पहुँचकर परम पूज्य समय सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तरफ से महाराज जी को नमोस्तु वंदन किया। महाराज जी राजधानी भोपाल में चातुर्मास कर रहे हैं। उन्होंने महाराज जी को रतलाम में काश्यप फाउंडेशन द्वारा संचालित अहिंसाग्राम की जानकारी दी। इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष पंकज जैन सुपारी, ट्रस्टी मनोज जैन, रोहित जैन, कमल अजमेरा, विनोद चौधरी, ऋषभ, प्रगति और संदीप जैन ने मंत्री जी का स्वागत किया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!