
रतलाम (IV News)। मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी पिपलोदा निरीक्षक रणजीतसिंह सिंगार के नेतृत्व में सुखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजू मखोड की टीम ने देर रात थाना कोटड़ी एवं थाना कोतवाली प्रतापगढ़ क्षेत्र में दबिश दी।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक मीणा (30), निवासी अमलीखेड़ा, थाना कोतवाली प्रतापगढ़ (राजस्थान) तथा एक विधि विरुद्ध बालक शामिल है। दोनों NDPS एक्ट के प्रकरणों में स्थाई वारंटी थे।
कार्रवाई में निरीक्षक रणजीतसिंह सिंगार, उपनिरीक्षक राजू मखोड, प्रधान आरक्षक अशोक पाण्डे, आरक्षक विजयपाल सिंह, रोहताश जाट, त्रिलोक सिंह एवं सैनिक बापूसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
