रतलाम,12 अगस्त ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित तिरंगा वाहन रैली के समापन अवसर पर भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जीने रतलाम जिले के युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने मंचासीन सभी अतिथियों का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। श्री सोनी ने स्वागत भाषण के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं रतलाम जिले की 5 विधानसभा के 25 मंडलों से बड़ी संख्या में उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रैली में शामिल सभी युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम के पश्चात यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान न हो। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि रैली में उपलब्ध कराए गए तिरंगे को 15 अगस्त को अपने घर पर सम्मानपूर्वक सबसे ऊँची जगह पर फहराएं तथा सदैव तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखें कार्यक्रम को रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री विप्लव जैन ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रहित एवं संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल,उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित, शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव, सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप मकवाना एवं अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ रांका ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। तिरंगे के साथ निकली भव्य वाहन रैली और मंच से दिए गए राष्ट्रभक्ति के संदेश ने पूरे आयोजन को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।–

By V meena

error: Content is protected !!