रतलाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक आयोजित महाजनसंपर्क अभियान तैयारियों को लेकर अभियान की प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती कविता पाटीदार 26 मई को रतलाम में  बैठक लेगी।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलेगा। इसमें पार्टी नेता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मतदाताओं  से रूबरू होगे।अभियान की प्रदेश प्रभारी श्रीमती कविता पाटीदार की उपस्थिति मे होने वाली बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा करेगे। इस दौरान अभियान के क्लस्टर प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा भी उपस्थित रहेगे

By V meena

You missed

error: Content is protected !!