Oplus_16908288

रतलाम, ( ivnews ) जिले के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। निकाले जा रहे ताजिये का ऊपरी हिस्सा बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तार के संपर्क में आते ही ताजिये में करंट फैल गया, जिससे उसे उठाकर चल रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े दस बजे मेवाती मोहल्ला से ताजिये का जुलूस निकाला जा रहा था। ताजिया लगभग 15 फीट से अधिक ऊंचा था। जुलूस जैसे ही आगे बढ़ा, ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट फैलते ही ताजिया उठाए लोग नीचे गिर पड़े। उन्हें बचाने पहुंचे अन्य लोग भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 32 वर्षीय राशिद खान पिता वाहिद खान तथा 40 वर्षीय सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन, और अरबाज खान द निवासी ग्राम हतनारा की मौत हो गई।


घायलों में अख्तियार खान (40),अनस (17), शकील मंसूरी (30),रईस खान (35), मोहम्मद खान (31),वाहिद खान (35), अरबाज खान (27),इब्राहिम (22), इरफान,फारूख (26) निवासी ग्राम हतनारा तथा रहीम (25) निवासी ग्राम कुशलगढ़ सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो, और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।एएसपी विवेक कुमार मौके पर पहुंचे।
एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान ग्राम हतनारा में ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण कई लोग झुलस गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि छह से सात घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By V meena

error: Content is protected !!