रतलाम ( ivnews ) रेलवे ओल्ड कालोनी मे देर रात को दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.हत्या की वजह शादी समारोह के प्रोशेसन के दौरान हुआ विवाद है. मौके पर शहर पुलिस के बाद जीआरपी पहुंची। आरोपियों की तलाश शुरू कर की गई है।

घटना रविवार रात की है. विवाद की शुरुआत एक शादी समारोह में बिंदौली (प्रोसेशन) के दौरान हुई थी
फरियादी पीयूष पुत्र कुंदन रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी 383 पीएनटी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हम्माली का कार्य करता है। रात करीब 11:30 बजे वह अपने चचेरे भाई आनंद और मित्र शाहबाज खान के साथ शंकर मंदिर के पास गया था। इसी दौरान रोजर बिन्नी अपने साथियों मुन्ना खंडकर व रोहित खंडकर के साथ आया और विवाद करने लगा।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और हमला कर दिया। मुन्ना ने फरियादी के सिर में ईंट मार दी। बीच-बचाव करने आए आनंद पर रोहित ने चाकू से हमला किया, जिससे उसे सीने और पेट में गंभीर चोट आई। शाहबाज को भी चाकू मारा गया, जिससे उसकी पीठ पर गंभीर चोट आई। पीयूष को भी गले के पास चोट आई।
घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आनंद और शाहबाज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पीयूष की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. शहर पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और बाद में मामला जीआरपी के सुपुर्द किया। मौके पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी डीडी नगर अनुराग यादव, समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा।

पूरे मामले में जीआरपी की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी रोहित खंडकर, मुन्ना खंडकर एवं अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (बी), 115(2), 109(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!