
रतलाम ( ivnews ) महू नीमच रोड पर धाबे के सामने ख़डी एक कार मे सवार चार इंदौर के युवकों को पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा. पुलिस ने पिस्टल कारतूस सहित कार जब्त कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई.
घटना का विवरण–
पुलिस को दिनांक 5 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति महू–नीमच हाईवे स्थित सरदार पंजाबी ढाबा के सामने एक वाहन में अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना पर थाना रिंगनोद के अंतर्गत चौकी ढोढर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान एक काले रंग की टाटा सफारी कार (क्रमांक MP-09-AJ-0090) को रोककर विधिसम्मत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
उक्त कार्रवाई में वाहन सहित अवैध हथियार को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से हथियार के स्रोत एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण–
1. अतुल पिता श्यामलाल राजनोद, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदौर
2. अभिराज पिता माधवसिंह बघेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी इंदौर
3. राहुल पिता जयनारायण सोलंकी, उम्र 31 वर्ष, निवासी इंदौर
4. संजय पिता सुरेश मालवीय, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदौर
जप्त मश्रुका–
एक अवैध देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस (कीमत लगभग ₹24,000/-)
टाटा सफारी कार (क्रमांक MP-09-AJ-0090, कीमत लगभग ₹20,00,000/-)
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक कृष्णपाल सिंह, राधेश्याम, रविंद्र सिंह, शोभाराम शर्मा एवं नरेंद्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।
