रतलाम ( ivnews ) दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस हवालात मे फांसी लगा ली. इस व्यक्ति के खिलाफ उसकी ही नाबालिग बेटी ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था. हवालात मे आरोपी द्वारा फांसी लगाए जाने की यह घटना हैं रतलाम जिले के नामली पुलिस थाने की. घटना बुधवार – गुरुवार दरम्यानी रात की हैं. घटना की जुड़िशियल जाँच की जा रही हैं. वही मृतक आरोपी के परिजनों का कहना हैं की मृतक के ससुराल पक्ष द्वारा साजिश रच कर बेटी से झूठा प्रकरण दर्ज कराया था जिसके चलते ही उसने यह घातक कदम उठाया.

रतलाम जिले के नामली पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक नाबालिग बालिका ने बुधवार की शाम को थाने आकर अपने पिता के खिलाफ दो बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था. मुकदमा दर्ज करने के बाद नामली पुलिस ने आरोपी पिता को बुधवार की रात करीब दस बजे हिरासत मे लिया. रात मे थाने मे आरोपी को हवालात में रखा गया था. पुलिसकर्मियों ने उसे रात ढाई बजे तक जागते हुए देखा था. उसके बाद सुबह चार बजे करीब उसे देखा की वह पजामे की नाड़ी से फांसी लगाकर झूल रहा हैं. इसकी सूचना तत्काल पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियो को दी.
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विवेक लाल, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोके पर पहुंचे. थाने मे हुई इस घटना की न्यायिक जांच के लिए मजिस्ट्रेट को भी सूचना दी गई. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे सारी कार्रवाई कर नामली पुलिस ने पीएम के लिए शव को मेडिकल कालेज पहुंचाया.

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से बच रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। रतलाम ग्रामीण एस डी एम विवेक सोनकर ने बताया की मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के भाई जितेंद्र पांचाल का कहना हैं मृतक के ससुराल पक्ष और उसकी पत्नी और बेटी ने साजिश करके उसके भाई को फसाया हैं. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

By V meena

error: Content is protected !!