
रतलाम ( ivnews ) भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के केबिनेट मन्त्री कैलाश विजय वर्गीय अपनी गिरफ्तारी के डर से बंगाल नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा की बजरंगबली की कृपा से यहा हु तो जिन्दा हु.यह खुलासा उन्होंने रतलाम मे पत्रकारों से चर्चा के दौरान किया उन्होंने कहा की उनके खिलाफ 38 फर्जी मुकदमे दर्ज किये गए थे. कई मुकदमो मे वारंट निकला हुआ हैं. गया तो गिरफ्तार कर लिया जाऊँगा. पार्टी ने कहा कोई नया लफड़ा नहीं चाहिए अभी. इसलिए मे बंगाल नहीं जाऊँगा.
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के नगरीय प्रसाशन मन्त्री कैलाश विजयवर्गीय रतलाम मे स्व कुशभाऊ ठाकरे स्मृति किक्रेट टूर्नामेंट रतलाम चेम्पीयन लीग के मे बतोर अतिथि रतलाम पधारे थे.जहा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने बाद खिलाड़ियों को सम्बोधित किया. इसके पहले रतलाम आने पर भाजपा नेता अशोक पोरवाल के निवास पर आयोजित कार्यकम मे शामिल हुए और वही पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश. मे निगम मंडलो और एल्डरमैन की नियुक्ति पार्टी काम हैं लेकिन प्रक्रिया चल रही थी. अब सब कुछ बंगाल चुनाव के बाद होगा. मन्त्री विजयवर्गीय का कहना था की मध्य प्रदेश मे सिसिआर लागू करने पर काम चल रहा हैं.
