रतलाम, 31 मार्च।
 प्रभु महावीर के तीन सिद्धांतों अहिंसा, अपरिग्रह व अनेकांत से सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। इसके लिए महावीर को मंदिरों में नहीं सबके मन में बसाना आवश्यक है। आचरण में यदि प्रभु महावीर के सिद्धांत रहेंगे तो यह जन्म सार्थक हो जाएगा।


परम पूज्य पन्यास यशोजित विजयजी म.सा. के इन उद्गारों के साथ श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में 2625 वां भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मना। जैन स्कूल में इस अवसर पर भव्य स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। स्वामी वात्सल्य से पूर्व पूज्य पन्यास यशोजित विजयजी म.सा., परम पूज्य गणीवर्य श्री विरतिंद्र विजयजी एवं श्री कीर्तिन्द विजयजी आदि ठाणा की निश्रा में धर्मसभा हुई। इसका शुभारंभ मंगलाचरण से किया गया। श्री सकल जैन श्रीसंघ के मार्गदर्शक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप सहित श्रीसंघ प्रतिनिधि मंचासीन रहे।
धर्मसभा के आरंभ में श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मंडल की ओर से राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराणा ने अतिथि स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समाज अध्यक्षों के साथ सहयोगियों का बहुमान किया। इससे पूर्व धर्मसभा में श्री काश्यप ने कहा कि हमारे पास भगवान महावीर का पवित्र दर्शन है जिससे देश और दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। इस दर्शन को 14000 से अधिक साधु-साध्वीगण अपना घर-परिवार छोड़कर जन-जन का दर्शन बनाने के लिए प्रयासरत हैं। भगवान महावीर के अहिंसा, अपरिग्रह व अनेकांत के दर्शन सदैव प्रासंगिक है रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे दर्शन के कारण ही दुनिया में जंग लड़ रहे ईरान और इजराइल भारत को मित्र राष्ट्र के रुप में देख रहे हैं। धर्मसभा का समापन मांगलिक से किया गया। संचालन प्रकाश मूणत ने किया।


इस अवसर पर सकल जैनश्री संघ के श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय के अशोक जैन चोटाला, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ के विनोद मेहता , श्री आराधना भवन ट्रस्ट के हिम्मत गेलडा, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीम चैक के अजय खिमेसरा, श्री तेरापंथ महासभा के विजय वोरा, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के सुशील छाजेड, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ के अशोक चोपडा, श्री ज्ञानगच्छ श्रीसंघ के रितेश डोसी, श्री दिगम्बर साठ घर गोठ के नरेंद्र गोधा, श्री दिगम्बर स्टेशन श्रीसंघ के ओम अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे ।

By V meena

error: Content is protected !!