रतलाम ( ivnews ) एक पोल्ट्री फ़ार्म पर दबिश देकर अवैध रूप से एम डी ड्रग्स बनाते चार युवकों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए युवकों मे अंतरराज्यीय तस्कर राजस्थान के देवलजी निवासी जमशेद लाला भी शामिल हैं.. पुलिस को घटना स्थल से 200 ग्राम एमड़ी सहित भारी मात्रा मे केमिकल मिला हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ हैं.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर से सूचनामिली की पर ग्राम बरखेड़ा में सलीम पिता अहमद खान के पोल्ट्री फार्म में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में सायबर सेल, थाना पिपलौदा, थाना जावरा शहर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा गत रात्रि में संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर उक्त पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान चार लोग मिले जो कुछ केमिकलनुमा तरल गैस भट्टी पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। चारों के नाम पता पूछते अपने नाम रईस खान, युसूफ खान, सलीम खान एवं जमशेद खान बताया। चारों मिलकर केमिकल का उपयोग कर एम डी बना रहे थे।
उक्त पोल्ट्री फार्म की विधिवत तलाशी लेते 200 ग्राम तैयार की गई एम डी एवं एमडी बनाने के केमिकल, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, भट्टी, ड्रायर मशीन, इलेक्ट्रिक बोर्ड मिले। आरोपियों द्वारा पूछताछ में अवैध मादक पदार्थ एम डी बनाने की फैक्ट्री का संचालन करना स्वीकार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपलोदा पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

जप्त मशरूका-
200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (कीमत लगभग 20 लाख रुपये)

एमडी बनाने का केमिकल 2 ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोपिओफेनोन – 900 ग्राम,

MDC केमिकल – कुल 140.48 किलोग्राम

HCL केमिकल – 35.600 किलोग्राम

गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा एवं भट्टी, ड्रायर मशीन, छाछ बनाने की मशीन, स्टील की थालियां, मल्टीपिन स्विच बोर्ड, प्लास्टिक कैन एवं अन्य प्रोसेसिंग उपकरण, तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. रईस खान पिता असलम खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी राकोदा थाना पिपलोदा
  2. युसूफ पिता शमशेर खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी बोरखेड़ा थाना पिपलोदा
  3. सलीम उर्फ राजू पिता अहमद खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी बन्नाखेड़ा थाना आईए जावरा
  4. जमशेद खान उर्फ सेठ पिता अफजल खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी देवल्दी थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

मुख्य सरगना गिरफ्तार आरोपी जमसेद लाला अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अनुभवी एमडी निर्माता है, जिसके विरुद्ध राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश में पूर्व में प्रकरण दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से संगठित ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। दबिश से एक दिन पूर्व लगभग 3 किलो एमडी एक पार्टी को सप्लाई किया जाना भी सामने आया है। पुलिस द्वारा संपूर्ण सप्लाई चेन की जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!