
रतलाम ( ivnews ) जावरा तहसील में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम घर के बाहर बैठी थी, तभी आरोपी उसे अपने घर में लेकर गया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो घटना सामने आई। आरोपी दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुस्लिम समाज आरोपी का सामाजिक बहिष्कार किया हैं.
घटना रविवार शाम की है। बच्ची अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी शाकीर (42) उसके पास आया। बच्ची को बहाने से अपने घर में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो घटना का पता चला। बाद में परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। रात में मेडिकल के लिए जावरा जिला अस्पताल लेकर आए। जहां रेप की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में इकट्ठा हुए आम जन
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। पुलिस के समक्ष आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। यहां पुलिस ने समझाइश दी। आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। रविवार देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। पत्नी की मौत हो चुकी है। जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया आरोपी शाकीर(42) के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर मुस्लिम समाज की सीरत कमेटी ने पत्र जारी कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की.
सीरत कमेटी जावरा ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें शहर जावरा और आसपास के कस्बों के समाजजनों से घटनाक्रम से अवगत कराते आरोपी को समाज से बहिष्कार करने की सूचना दी है। पत्र में लिखा है कि ऐसा शख्स किसी भी सूरत में मुस्लिम मुआशरे का हिस्सा कहलाने के लायक नहीं है। शहर कराजी साहब एवं सीरत कमेटी, शहर जावरा द्वारा ऐलान किया जाता है कि मुस्लिम शाकिर का सामाजिक बहिष्कार किया जाता है।
पत्र में यह भी लिखा है कि कोई भी शख्स उससे किसी किस्म का ताल्लुक, लेनदेन या वास्ता ना रखे। उसे किसी भी मजलिस, दीनी या समाजी प्रोग्राम में शामिल न किया जाए। पत्र में स्पष्ट किया है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है कि ताकि साफ पैगाम (संदेश) जाए कि ऐसे लोगों को इस्लाम और मुस्लिम मुआशरे से कोई ताल्लुक नहीं है।
पत्र में प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह भी लिखा है कि अमन-ओ-अमान बनाए रखे। अफवाहों से बचे और कानून का पूरा साथ दे। सीरत कमेटी जावरा के सदर मोहम्मद साबिर ने बताया कि ऐसे आरोपी को चौराहे पर फांसी देना चाहिए। हमने इसे समाज से बहिष्कृत कर दिया है। यह समाज में रहने लायक नहीं है।
