भोपाल, (ivnews)  एम.एस.एम.ई मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा महू गोदरिया के कच्ची आलू पपड़ी (चिप्स) निर्माता संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया गया कि उनका विभाग कोदरिया में ई.टी.पी. प्लांट लगवाने में सहयोग करेगा। इसके अध्ययन के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों की एक टीम को वहां भेज कर वस्तुस्थिति का अवलोकन करने के निर्देश दिये हैं। आज पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री उषा ठाकुर के नेतृत्व में कच्ची आलू पपड़ी (चिप्स) निर्माता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्री काश्यप से भेट कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और प्रदूषित पानी के निवारण हेतु ई.टी.पी. प्लांट बनवाने का अनुरोध किया था।
श्री काश्यप को उन्होंने बताया कि सन 1984 से कोदरिया और उसके आसपास के क्षेत्रों में तीन से चार माह के लिए कच्ची आलू पपड़ी (चिप्स) निर्माण के लिए लगभग 150 कारखाने संचालित होते हैं। इसमें लगभग 5,000 से अधिक महिला पुरूष मजदूरों को रोजगार मिलता है। इन कारखानों में लगभग तीन लाख मीटरिक टन आलू का प्रसंस्करण कर कच्ची आलू पपड़ी (चिप्स) बनायी जाती है। इसके निर्माण के बाद जो पानी निकलता है विधिवत रूप से उपचारित न हो पाने के कारण दुर्गंध युक्त हो जाता है] जिससे पर्यावरण की समस्या खड़ी  होती है। पर्यावरण विभाग ने यहां पर ई.टी.पी. प्लांट लगाने की अनुशंसा की है] लेकिन इस प्लांट की लागत अधिक होने से इसे बनवाने में हम लोग असमर्थ हैं। उन्होंने मंत्री जी से अनुरोध किया कि वे प्लांट निर्माण में सहयोग कर हमारी समस्या का समाधान करें। श्री काश्यप ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर प्लांट निर्माण में सहमति व्यक्त की।

By V meena

error: Content is protected !!