रतलाम ( ivnews) भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 134वी जन्मजयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर से जिला स्तर तक इनका स्मरण किया। जिले के सभी बूथ केंद्रों एवं 25 मंडलों पर अम्बेडकर जयंती मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने छत्रीपुल स्थित अम्बेडकर सर्कल मे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने छाछ वितरण का शुभारंभ भी किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि बाबा साहेब जिस सम्मान के हकदार थे, वह सम्मान उन्हे भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। कांग्रेस 70 सालों मे संदेव उपेक्षा करती रही। भाजपा ने बाबा साहेब से जुड़े सभी स्थलों के तीर्थ के रूप मे विकसित किया है। आधुनिक भारत के निर्माण मे  उनका अंतिम योगदान रहा है।
कार्यक्रम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, नीलेश गांधी, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित सहित ओमप्रकाश बोरिया, सुदीप पटेल, सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण तथा एम.आई.सी सदस्य पार्षदगण एवं उनके प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!