रतलाम ( ivnews )भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को ओर अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राॅयल काॅलेज में ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के समर्थन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ का मुख्य उद्देश्य लोकसभा एवं राज्यसभा के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है, ताकि समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चो की बचत हो सके तथा देश में विकास कार्य निरन्तर बने रहे।

महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के समर्थन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसमें प्रस्तावक राॅयल काॅलेज के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया रहे एवं समर्थन के रूप में डाॅं. उबेद अफजल, डायरेक्टर रहें। यह कार्यक्रम श्री कुशाभाउ ठाकरे मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा की उपस्थिति में राॅयल काॅलेज में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डाॅ. मनीष सोनी, शिक्षा संकाय के प्राचार्य डाॅ. आर.के. अरोरा, प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डाॅ. प्रवीण मंत्री, कामर्स संकाय के विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित शर्मा, नर्सिंग संकाय के प्राचार्य जगदीश डूके, प्रशासक दिनेश राजपुरोहित तथा अन्य प्राध्यापकगण डाॅ. आनन्द त्रिवेदी, मृदुला उपाध्याय, डाॅ. कल्पना पाटीदार एवं बड़ी संस्था में काॅलेज विद्यार्थी उपस्थित रहें।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!