
रतलाम, ( ivnews) वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आज राज्य विधानसभा में पेश बजट में दिल्ली-मुंबई एक्स्प्रेस वे को रतलाम से जोड़ने के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत वाले आरो आश्रम से 6 कि.मी. लम्बे सड़क निर्माण कार्य को शामिल कर लिया गया है। इसके लिए बजट में 1000 रुपए का प्रतिकात्मक प्रावधान किया गया है। इस सड़क के बन जाने पर सिटी फोरलेन की लंबाई 6 कि. मी. और बढ़ जाएगी। एम एस एम ई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।
रतलाम को राजस्थान से जोड़ने वाले अंतर राज्यीय मार्ग पर वर्तमान में शहर के राम मंदिर से आरो आश्रम तक सिटी फोरलेन निर्मित है। यहां के बाद टू लेन बना हुआ है। जिससे कुछ दूरी पर टू-लेन मार्ग पर मेडिकल कॉलेज भी बना हुआ है। ऐसे में यहां यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है एवं दुर्घटनाओं की संभावन बनी रहती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस-वे तक सिटी फोरलेन को जोड़ने की मांग की थी। इसका निर्माण होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। उक्त मार्ग के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।
