रतलाम, (ivnews )  
शहर में खेल प्रेमियों के लिए आगामी दिनों में एक बार फिर विधायक क्रिकेट महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली खेल स्पर्धा की तैयारियों के संबंध में श्री काश्यप की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा उपस्थित रहे।
विधायक क्रिकेट महोत्सव को लेकर मंत्री एवं विधायक श्री काश्यप ने बताया कि क्रिकेट महोत्सव का आयोजन अप्रैल मध्य से मई मध्य तक होगा। टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में सर्वाधिक टीमें भाग लेगी। स्पर्धा शहर के दो मैदान, नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित होगी। जिसमें रतलाम नगर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे एवं इसमें प्रत्येक टीम में अंडर-19 के खिलाड़ियों की सहभागिता अनिवार्य रहेगी। स्पर्धा में लाखों रूपए की इनामी राशि दी जाएगी। स्पर्धा में सहभागिता करने वाली टीमों को फार्म वितरण नेहरू स्टेडियम से किए जाएंगे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!