रतलाम ( ivnews ). नवनिर्मित कालोनी के चल रहे निर्माण कार्य मे उपयोग मे आने वाली सीमेंट की बोरिया चुराने वाले दो युवकों को पिपलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनके पास से चुराई गए 80 कट्टे सीमेंट के जब्त किए. पकडे गए आरोपी मे एक आरोपी कालोनी निर्माण कार्य मे ठेकेदार के यहां काम भी करता था.

कार्यवाही का सारांश-

पुलिस के मुताबिक 15 फ़रवरी 2025 को फरियादी सेमीयल मसीह पिता जॉन मसीह जाति इसाई उम्र 46 साल निवासी आमलीया भेरु सेलाना रोड रतलाम थाना औ.क्षैत्र रतलाम ने चौकी सुखेडा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मै कॉलोनी डेवलपमेंट का काम करता हुँ । ग्राम सुखेडा मे ज्ञानचंद जी जैन के यहाँ पर कॉलोनी बनाने का काम चल रहा है । 14 फ़रवरी 2025 की रात मे मेरे यहा काम करने वाला रमेश पिता सोहन खाट जाति भील निवासी ग्राम कासला (बासीन्द्रा) का अपने साथीयो के साथ मिलकर 80 कट्टे सीमेंट के चोरी करके ले गया है । फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 39/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस द्वारा कार्यवाही करते गस्त के दोरान मुखबीर सुचना पर आरोपी रमेश खाट पिता सोहनलाल खाट जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम कासला (बासिन्द्रा) तथा उसके सहयोगी आरोपी गोलु पिता जवरसिंह गरवाल जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम हरथल थाना रावटी को गिरफ्तार कर आरोपीयो से चोरी गया मश्रुका 80 कट्टे सीमेंट के व घटना मे प्रयुक्त वाहन पीक अप वाहन क्र.MP09GH4931 को जप्त कर आरोपीयो को जेल भेजा गया ।

नाम आरोपी –

  1. रमेश खाट पिता सोहनलाल खाट जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम कासला (बासीन्द्रा) थाना रावटी
  2. गोलु पिता जवरसिंह गरवाल जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम हरथल थाना रावटी

जप्त मश्रुका –

  1. सीमेंट के 80 कट्टे कीमती 28000/- रुपये
  2. एक पीक अप वाहन क्र.MP 09 GH 4931

सराहनीय भूमिका-

निरीक्षक प्रकाश गाडरिया थाना प्रभारी पिपलौदा, उनि पकंज राजपुत चौकी प्रभारी सुखेङा ,प्र.आर. अशोक पाण्डे ,राजेश पटेल, जितेन्द्र माली ,आरत्रिलोकसिह, अशोक कुमावत, की सराहनीय भूमिका रही ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!