रतलाम ( ivnews ) नकली बाल और नकली विधायक…….नए लुक मे स्मार्ट लग रहे विधायक जी……यार ये विधायक टकलू फिर बाल कैसे आ गए………

इस तरह के कमैंट्स सैलाना के भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडीयार की फेसबुक पर प्रोफइल फोटो पर आये है. विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने अपनी प्रोफइल फोटो पंद्रह घंटे पहले बदली है.

नई प्रोफइल फोटो मे विधायक कमलेश्वर डोडीयार के सिर पर घने बाल है. जिससे वह स्मार्ट लग रहे है.लेकिन फेसबुक पर लगी इस नई प्रोफाइल फोटो पर जो कमेंट्स आ रहे है वह उनमे कोई उनका मजाक. उड़ा रहा है तो कोई नए लुक की तारीफ कर रहा है.

असलियत मे विधायक कमलेश्वर डोडीयार के सिर पर आगे बाल नहीं है जिससे वख गँजे लगते है. ऐसे मे उनके सिर पर घने बाल वाला फोटो देखकर लोग आश्चर्य मे पड गए.


विधायक कमलेश्वर डोडीयार का इस पर कहना है की उन्होंने क्षेत्र मे चल रहे अवैध कामो को पकड़ने के लिए निकलना पड़ रहा है. इसलिए कोई उनको पहचाने नहीं इसलिए लुक बदला है. उन्होंने अपने सिर पर विग लगवाई है. फेसबुक प्रोफाइल फोटो पर आ रहे कमेंट पर. विधायक कमलेश्वर का कहना है की लोगो के मन मे उनके लिए क्या भावना है कमैंट्स से पता चल जाता है.

By V meena

error: Content is protected !!